{"_id":"6515cef5b9b798a51f0578c4","slug":"employees-in-pump-house-laid-off-due-to-lack-of-water-supply-chandauli-news-c-189-1-svns1013-3485-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जलापूर्ति नहीं हुई तो पंपहाउस में कर्मचारी को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जलापूर्ति नहीं हुई तो पंपहाउस में कर्मचारी को किया बंद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बारावफात पर्व पर बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते बृहस्पतिवार को कसाब महाल और नगर पालिका कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। त्योहार पर पानी नहीं मिलने से नाराज कसाब महाल के सभासद ने पालिका कार्यालय परिसर में बने पंप हाउस में कर्मचारी को बंद कर ताला जड़ दिया। हालांकि कुछ देर बाद ही ताला खोल दिया। दोपहर एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू होते ही ट्यूबवेल शुष्हो ने के बाद लोग शांत हुए।
नगर में बारावफात का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व में किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए एसडीएम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक में बिजली, पानी आदि की बेहतर सुविधा का भरोसा दिया गया था। बावजूद इसके अधिकारियों की लापरवाही कसाब महाल और ईस्टर्न बाजार वार्ड के लोगों पर भारी पड़ गई। बुधवार की रात बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिकायत के बाद कर्मचारियों ने बनाने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। रातभर ठीक तरीके से बिजली नहीं मिलने के चलते बृहस्पतिवार को दिन में क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो गया। नगर पालिका कार्यालय परिसर में बना 1600 केएल (किलोलीटर) क्षमता का ओवर हेड टैंक खाली हो गया। इसके चलते क्षेत्र के लगभग चार सौ घरों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। इससे नाराज कसाब महाल सभासद मो. आफताब अन्य सभासद प्रतिनिधियों के साथ नगर पालिका कार्यालय के पीछे की तरफ बने पंप हाउस के पास पहुंचे। इस दौरान सभासद ने पंप हाउस में बैठे कर्मचारी को गेट पर ताला लगाकर भीतर बंद कर दिया। हालांकि अन्य लोगों के समझाने पर कुछ ही देर में सभासद ने ताला खोल दिया। सभासद मो. आफताब ने आरोप लगाया कि त्योहार पर पानी की सबसे अधिक आवश्यकता हाेती है लेकिन नगर पालिका अधिकारियों की लापरवाही के चलते त्योहार पर पानी की किल्लत हुई। वहीं लगभग एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद दो ट्यूबवेल को शुष् कर ओवरहेड टैंक को भरने का कार्य शुष् हो गया। तब जाकर सभी लोग शांत हुए।
इनसेट
ट्यूबवेल पर लगे जनरेटर के खराब होने का आरोप लगाया
पीडीडीयू नगर। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लगे ट्यूबवेल के सहारे लोगों को घरों में पानी की आपूर्ति होती है। नगर के कालीमहाल सभासद प्रतिनिधि नितिन गुप्ता व पटेल नगर सभासद प्रतिनिधि सियाराम यादव ने आरोप लगाया कि नगर के कई ट्यूबवेल पर जनरेटर लगाए गए हैं। लेकिन अधिकांश जनरेटर खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
जलकल विभाग के जेई को नहीं थी जानकारी
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका कार्यालय के आसपास के घरों के साथ कसाब महाल क्षेत्र में पानी नहीं होने पर बृहस्पतिवार को सभासद ने पंप हाउस पर ताला जड़ा था। इस घटना के बाबत जब जलकल विभाग के जेई एएन सिंह से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है। संवाद
बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पानी सप्लाई नहीं हो पाई थी। वहीं कर्मचारी को पंप हाउस में बंद किये जाने के बाबत जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका, पीडीडीयू नगर