{"_id":"6193feff0a87cc57ad4c2337","slug":"emphasis-on-regular-combing-in-border-areas-chandauli-news-vns622842449","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा क्षेत्रों में नियमित कांबिग करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा क्षेत्रों में नियमित कांबिग करने पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने और मतदाता पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं के जोड़ने को लेकर मंगलवार को नौगढ़ थाने के सभागार में तीन जनपदों के पुलिस अधिकारियों ने बैठक की। पुलिस अधिकारियों ने बिहार के गया में नक्सली हिंसा और वामपंथी ताकतों के बढ़ने की आशंका व्यक्त करते हुए सतर्कता बढ़ाने और सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान पर जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित बिहार कैमूर के एएसपी नितिन कुमार ने बिहार सीमा पर कांबिंग करने पर जोर दिया। बैठक में चंदौली के अलावा मिर्जापुर और सोनभद्र के पुलिस-पीएसी व खुफिया विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में नक्सल इलाके में विकास से जुड़े कार्यक्रमों की निगरानी करने के साथ ही जेल से छूटकर आये नक्सलियों के आय स्रोतों का पता लगाने पर चर्चा किया गया। सीओ ऑपरेशन नौगढ़ शेषमणि पाठक ने बताया कि अब इलाकों में तैनात पीएसी बल के साथ नौगढ़ और चकरघट्टा थानों के प्रभारी नियमित कांबिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान नए मतदाताओं को जुड़ने के बाद उनका पर्यवेक्षण करने और सभी विभागों के साथ समन्वय बनाने तथा सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान और तुरंत कड़ा एक्शन लेने का निर्णय लिया गया है। तय किया गया है कि नक्सल प्रभावित थानों की पुलिस व पीएसी की कांबिंग बढ़ाई जाएगी और नक्सल गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इस मौके पर एसडीएम डॉ अतुल गुप्ता, उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष कुमार सिंह सीओ नक्सल चुनार रामानंद राय, सीओ नक्सल सोनभद्र के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता एएसपी सुखराम भारती ने किया।