फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Emergency services of the joint hospital started at PHC

संयुक्त चिकित्सालय का इमरजेंसी सेवा पीएचसी पर शुरू

Sun, 18 Apr 2021 06:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Emergency services of the joint hospital started at PHC
चकिया। कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रकोप बढ़ते देखते हुए मरीजों की संख्या में इजाफा को देखकर जिला प्रशासन ने स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय में परिवर्तित कर दिया है। इसके चलते वहां चलने वाली इमरजेंसी सेवा बंद होकर बगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा आरंभ कर दिया गया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण जिला संयुक्त चिकित्सालय के 100 बेड को कोविड चिकित्सालय बना दिया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुरे चिकित्सालय को कोविड के दिशा निर्देश के तहत पालन करने की सूचना निर्देशित कर दी गई है। पूरे परिसर को कोविड जोन बना दिया गया है। चिकित्सालय में बाहर से आ रहे कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को रखकर उनके इलाज करने के प्रबंध किए गए हैं। चिकित्सालय परिसर के प्रतीक्षालय के पास कोविड हेल्प डेस्क के तहत कोरोना जाच का केंद्र बना दिया गया है जहां जांच आरंभ है। जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. सीपी कश्यप ने कहा कि जिला संयुक्त चिकित्सालय को कोविड हास्पिटल बना दिया गया है। यहां पर संचालित इमरजेंसी सेवा बंद करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed