फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Emergency service of CHC including district hospital on alert mode

जिला अस्पताल सहित सीएचसी की इमरजेंसी सेवा एलर्ट मोड पर

Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Emergency service of CHC including district hospital on alert mode
चंदौली। भदोही की घटना के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट पर है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी की इमरजेंसी सेवा को सतर्क रहने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं चिकित्सकों की टीम भी तैनात कर दी गई है ताकि किसी तरह की अनहोनी होने पर स्वास्थ्य सेवाओं की कमी आड़े ना आए।
विज्ञापन

भदोही में रविवार को पूजा पंडाल में अगलगी के हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसे लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। चिकित्सकों की टीम को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय ने जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी है, ताकि अनहोनी होने पर त्वरित उपचार किया जा सके। यही नहीं सभी जिला व सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। जनपद में दो जिला अस्पताल के साथ चार सीएचसी और पांच पीएचसी हैं जिनमें इमरजेंसी सेवाओं के लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीम तैनाती कर अलर्ट रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बर्न यूनिट में नहीं हैं प्लास्टिक सर्जन
चंदौली। जिला मुख्यालय के पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में छह बेड के बर्न यूनिट की व्यवस्था बहुत पहले ही की गई थी लेकिन अभी तक प्लास्टिक सर्जरी की व्यवस्था नहीं की गई है। यहां जनरल सर्जन के माध्यम से व्यवस्था चल रही है। जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में जनरल सर्जन के अलावा दो ड्रेसर और एक नर्स तैनात है। वहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था है, लेकिन अधिक गंभीर मरीज होने के कारण वहां प्लास्टिक सर्जन न होने के कारण लोगों को बाहर रेफर किया जाता है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। प्लास्टिक सर्जन की मांग के बावजूद आज तक तैनाती नहीं हो पाई है। बर्न यूनिट के इंचार्ज सर्जन डॉ. अनिल सुमन ने बताया कि इन दिनों पांच लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी की इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर हैं। इसके लिए रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। हिदायत दी गई है कि अपनी ड्यूटी पर पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. युगल किशोर राय, सीएमओ, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed