फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Embezzlement of five lakh rupees, FIR registered against Block Mission Manager.

Chandauli News: पांच लाख का गबन, ब्लॉक मिशन मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Jan 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement of five lakh rupees, FIR registered against Block Mission Manager.
शहाबगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शहाबगंज में तैनात ब्लॉक मिशन मैनेजर अब्दुल कादिर पर पांच लाख के गबन के आरोप में विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहाबगंज में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अब्दुल कादिर का बीएमएम के पद पर नियुक्ति हुई थी। कार्य क्षेत्र में प्रगति प्रेरणा महिला संकुल समिति से जुड़े समूह भी थे, लेकिन समूह को बढ़ाने की बजाय बीएमएस गड़बड़ी करने लगे। परिणाम हुआ समूह में गड़बड़ी कर काफी धन निकाल लिया। इसकी शिकायत समूह कि महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से की। शिकायत मिलने पर बीएमएम को जिला मुख्यालय से संबंद्ध कर जांच शुरू कराई गई। जांच में विभिन्न समूहों से लगभग 5 लाख रुपये का गबन पाया गया।
विज्ञापन

विभागीय रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ आरजगत साई ने एडीओ अजय कुमार को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। एडीओ अजय कुमार सिंह ने जलालीपुरा जनपद वाराणसी के निवासी अब्दुल कादिर निवासी खिलाफ थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने सरकारी धन का दुरुपयोग और घोर वित्तीय अनियमितता किये जाने पर बीएनएस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि विभागीय पत्र प्राप्त हुआ है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। जांच कर अगली कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed