फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eligibility list of players will be prepared at school level

Chandauli News: स्कूल स्तर पर तैयार होगी खिलाड़ियों की पात्रता सूची

Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Eligibility list of players will be prepared at school level
पीडीडीयू नगर। परिषदीय से लेकर माध्यमिक स्तर तक के स्कूलों में अध्ययनरत वे विद्यार्थी जो खेल में रुचि रखते हैं उनकी पात्रता सूची अब स्कूल स्तर पर तैयार की जाएगी। इससे समय रहते खेलों को संपन्न कराया जा सकेगा। इस काम में सबसे अहम भूमिका खेल शिक्षकों की होगी।
विज्ञापन

सूची समय से उपलब्ध नहीं कराने के कारण विद्यालयों में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में जिले की सहभागिता कम दिखाई दे रही थी। नियमों में सुधार करते हुए यह प्रक्रिया अब प्रधानाचार्य और खेल शिक्षक के कंधों पर डाल दी गई है। वे अपने स्कूल के खिलाड़ियों की सूची तैयार कराते हुए संबंधित अधिकारी से उसकी जांच कराएंगे। इससे खिलाड़ियों के साथ शिक्षकों की भागदौड़ में कमी आएगी।
विज्ञापन

जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे ने कहा कि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के साथ खेलने के नियम से अब परिषदीय विद्यालय के बच्चों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। सभी विद्यालयों को पात्रता सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय, न्याय पंचायत, ब्लाॅक स्तर के बाद जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed