फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity was not available for six hours in 100 villages due to the high-tension wire breaking

Chandauli News: हाईटेंशन तार टूटने से 100 गांवों में छह घंटे तक नहीं रही बिजली

Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity was not available for six hours in 100 villages due to the high-tension wire breaking
कंदवा। अमड़ा बिजली उपकेंद्र में गाजीपुर के जमानिया से आने वाली 33 हजार केवीए लाइन का जंफर मंगलवार की शाम को 7.30 बजे जमानिया के हेतिमपुर गांव के पास उड़ गया। इससे अमड़ा बिजली उपकेंद्र से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली नहीं रहने से 100 गांवों के 1.25 लाख लोग भीषण उमसभरी गर्मी में बिलबिला उठे। लगभग छह घंटे बाद रात डेढ़ बजे फाल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। आपूर्ति ठप होने से भीषण उमस में लोग बिलबिला उठे। एसडीओ जय सिंह ने बताया कि जमानिया के हेतिमपुर में मेन लाइन का जंफर उड़ने से बिजली आपूर्ति ठप हुई थी। इस कारण असना, ककरैत, डेढ़गांवा, ररूआ, जेवरी, धीना, विश्व बैंक और बरहनी फीडर से जुड़े करीब 100 गांवों में बिजली नहीं थी। फाल्ट ठीक करने के बाद रात 1.30 बजे आपूर्ति बहाल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed