फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity supply to 60 villages stalled for 12 hours

12 घंटे ठप रही 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति

Wed, 03 Jun 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 60 villages stalled for 12 hours
शिकारगंज। जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेन्द्र को सप्लाई नहीं मिलने से बुधवार को दिनभर 60 गांवो की विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से नागरिको को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ा। वही दूसरी तरफ धान की नर्सरी डाल रहे किसानो को भी पानी मिलने में दिक्कत हुई। बारह घंटे बाद लगभग शाम साढ़े पांच आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चुनार विद्युत वितरण केन्द्र से अहरौरा विद्युत उपकेन्द्र को विद्युत सप्लाई नहीं मिलने बुधवार की सुबह पांच बजे जागेश्वरनाथ उपकेन्द्र की आपूर्ति ठप हो गई। इससे कारण उपकेंद्र से जुड़े शिकारगंज , नेवाजगंज, सिकन्दरपुर फीडर पर आधारित अमरा दक्षिणी, सदापुर, हिनौती, लठिया, चतुरीपुर, गायघाट, छुछाड़, भगड़ा, गनेशपुर, कुशही, शिकारगंज, करवंदिया, बोदलपुर, जोगिया, बलिया कला, बलिया खुर्द, हेतिमपुर, नेवाजगंज, मुड़हुआ दक्षिणी, सिकन्दरपुर, बरौझी, भीषमपुर, भटवारा, पिपरिया, बैरी, सेमरौर, मैनपुर, रामपुर, रामलक्ष्मणपुर, बीकापुर, साराड़ीह, गढ़वा उत्तरी, कोदोचक, गोगहरा सहित तमाम गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बंद होने से भीषण गर्मी में लोगों को दिनभर परेशानी हुई। वही नेवाजगंज फीडर की आपूर्ति ठप होने से नेवाजगंज पश्चिमी पम्प कैनाल तथा निजी ट्यूबेल भी बंद पड़ गए। इससे धान की नर्सरी डालने की तैयारी कर रहे किसानो को भारी दिक्कत आ गयी है। शाम लगभग साढ़े पांच बजे आपूर्ति बहाल हशो जाने से लोगों ने राहत महसूस की। अवर अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि चुनार के पिरल्लीपुर विद्युत वितरण केन्द्र से अहरौरा उपकेन्द्र को मिलने वाली मुख्य सप्लाई में खराबी आने के कारण अहरौरा को सप्लाई नहीं हुई। इससे अहरौरा से जुड़े जागेश्वरनाथ उपकेन्द्र पर भी आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed