फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity supply of 120 villages stopped due to pole collapse

पोल गिरने से बंद हुई 120 गांवों की बिजली आपूर्ति

Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply of 120 villages stopped due to pole collapse
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार लाइन का तीन खंभों का तार रविवार की भोर में तीन बजे पई गांव के पास टूट गया। इसके चलते अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों और 70 राजकीय सहित सैकड़ों निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लगभग दस घंटे की मशक्कत के बाद तार को जोड़ा गया और आपूर्ति शुरू हुई। वहीं बिजली न रहने पर उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना भी मुहाल रहा।
विज्ञापन

अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जनपद के जमानिया विद्युत उपकेंद्र से होती है। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के असना, धीना, रेरुआ, ककरैत, जेवरियाबाद, डेढ़गांवा और विश्व बैंक फीडर संचालित होते हैं। इन सात फीडरों के सहारे 120 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूपों, दर्जनों मोबाईल टावरों को आपूर्ति की जाती है। रविवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक पई गांव के समीप तीन खंभों का तार टूट गया। इससे अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से संचालित असना, ककरैत, धीना, रेरुवा, जेवरियावाद, डेढ़गांवा और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 120 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तीन बजे भोर से ही बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी पानी आूपर्ति न होनेसे हुई। करीब 10 घंटे बाद दोपहर में टूटे तार की मरम्मत हुई और उसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed