फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity supply in 150 villages with the help of bamboo sticks

Chandauli News: डेढ़ सौ गांवों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति

Tue, 02 Jul 2024 04:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply in 150 villages with the help of bamboo sticks
पीडीडीयू नगर। जिले के करीब 160 गांवों में अब भी बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों लंबे समय से तार और खंभे लगाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। जिले में करीब सौ करोड़ रुपये की कार्ययाेजना के तहत जर्जर बिजली के खंभों और तारों को बदला जा रहा है। कार्य की प्रगति काफी धीमी और अनियोजित होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पड़ाव के डोमरी, सूजाबाद, कटेसर, सेमरा, नींबूपुर, चौरहट, रतनपुर, भोजपुर गांव में बांस बल्ली के सहारे लोग एक किलोमीटर तक तार ले गए हैं। जिसमें आए दिन फाल्ट होने और गिरकर टूटने की घटनाएं होती हैं और घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। वहीं नगर के सटे कूढ़े खुर्द गांव की एक बस्ती के करीब 30 घरों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इससे हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में मिट्टी गीली हो जाने और तेज हवा चलने के कारण अक्सर ये खंभे झुककर गिर जाते हैं। इसी तरह कंदवा क्षेत्र के असना, कंजेहरा, बहोरा चंदेल और भदखरी गांव में विद्युत आपूर्ति बांस-बल्ली के सहारे होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed