{"_id":"5ea70ede8ebc3e902d0a898d","slug":"electricity-supply-fault-due-to-wire-contraction-chandauli-news-vns5222785192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेन सप्लाई का तार टूटा, 20 घंटे से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेन सप्लाई का तार टूटा, 20 घंटे से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलिया। मेन सप्लाई का तार टूट जाने से नक्सल प्रभावित इलिया क्षेत्र में 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे दर्जनों गांवों के लोग अंधेरे में डूबे हैं। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर बिजली आपूर्ति सूचारू करने में उदासीनता भरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
इलिया क्षेत्र के जंगलपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से तीन फीडरों से 36 गांव की बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र पर आने वाले मेन तार के टूट जाने से सोमवार रात्रि एक बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। इस समय कोविड-19 को लेकर लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में बिजली न रहने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उनका आरोप है कि विद्युत कर्मियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति 20 घंटे से बंद है। लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। उमस के कारण लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पुलिस का डंडा खाने को मिल रहा है। उन्होंने बिजली विभाग से शीघ्र टूटे तार की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। इस संबंध में अवर अभियंता घनश्याम ने बताया कि तेज हवा के कारण मेन सप्लाई का तार टूट गया था। तार की मरम्मत के लिए मैकेनिक भेज दिए गए हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी।