फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity of two thousand houses cut off for six hours without notice

Chandauli News: बिना सूचना छह घंटे काटी दो हजार घरों की बिजली

Mon, 05 Aug 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity of two thousand houses cut off for six hours without notice
पीडीडीयू नगर। चंदासी उपकेंद्र के फीडर संख्या दो से जुड़े हाईटेंशन तार बदले जा रहे हैं। इसके लिए रविवार को सुबह दस से तीन बजे तक बिजली कटौती की गई। विद्युत निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को इसकी कोई सूचना भी नहीं दी थी। ऐसे में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से करीब दो हजार घरों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निर्देश है कि तार-खंभे बदलने या किसी तरह का मरम्मत कार्य कराने के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से बिजली कटौती की सूचना प्रकाशित कराई जाए। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बंद की जाए। इसके बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। रविवार को खंभे और तार बदलने के लिए बिजली कटौती की सूचना उपभोक्ताओं को नहीं दी गई। दिनभर बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मुगलसराय विद्युत वितरण खंड दो के अधिशासी अभियंता सुनील यादव ने कहा कि किसी भी तरह के मरम्मत कार्य के लिए बिजली कटौती की सूचना देनी चाहिए। भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


चंधासी उपकेंद्र से निर्गत 11 केवी टाउन फीडर नंबर दो का जर्जर तार व पोल बदलने के लिए सोमवार कि सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। जिससे सिंचाई विभाग कॉलोनी, रवि नगर ,पटेल नगर, पराहुपुर,40 फीट रोड, देव नगर आदि इलाकों की सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी एसडीओ मनोज कुमार कश्यप ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed