{"_id":"6778325aac6d490a3b0f4448","slug":"electricity-failure-in-sakaldiha-for-10-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1011-125433-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सकलडीहा में 10 घंटे गुल रही बिजली पेयजल के लिए परेशान हुए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सकलडीहा में 10 घंटे गुल रही बिजली पेयजल के लिए परेशान हुए ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी सकलडीहा स्थानीय बिजली उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण फीडर के 33 हजार वोल्ट के तार में बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे खराबी आने से लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी।
वहीं सुबह उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। बिजली न रहने से किसानों की गेहूं की सिंचाई भी बाधित रही। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सकलडीहा ग्रामीण उपकेंद्र से सकलडीहा सेकेंड, कमालपुर, चहनिया, नोनार और कुछमन फीडर संचालित होते हैं। इन फीडरों से कई गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे हाईटेंशन तार में खराबी आने से बिजली कट गई जो सुबह तक नहीं आई।
इससे लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। वहीं सुबह पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ा। करीब 10 घंटे बाद शुक्रवार की दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई।
इस संबंध में एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि 33 हजार वोल्ट के तार में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई । गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।