फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electricity did not reach six dozen houses of Kusumhi village, people upset

कुसुम्ही गांव के छह दर्जन घरों में नहीं पहुंची बिजली, लोग परेशान

Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity did not reach six dozen houses of Kusumhi village, people upset
धानापुर। विकासखंड के कुसुम्हीं गांव मे करीब छह दर्जन घरों में रहने वाले आज भी बिना बिजली के हैं। गांव में करीब डेढ़ सौ घर हैं जिनमें आधे घरों में विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है। हालांकि इन घरों में बिजली विभाग ने मीटर तो लगा दिया है पर कनेक्शन नहीं किया है। वहीं उपभोक्ताओं के मोबाइल पर हर माह बिजली का बिल भी भेज दिया जाता है। उपभोक्ताओ ने कहा कि कनेक्शन के लिए वे तीन वर्षों से जेई और एक्सईएन से गुहार लगा रहे हैं पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओ का आरोप है कि विभागीय कर्मचारी मीटर लगाकर चले गए और फिर लौट कर वापस नहीं आए। इससे आज तक घरों में विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है। वहीं विद्युत बिल जमा करने का मैसेज हर माह मोबाईल पर आ जाता है। कहा कि पांच साल पहले से गांव मे बिजली बांस व बल्ली के सहारे आ रही थी और आज भी उसी तरह सप्लाई मिल रही है। विद्युत विभाग के अधिकारी शिकायत के बावजूद चुप्पी साधे हुए है। गांव के पन्नालाल बिंद, झूरी राम, प्रदीप कुमार, बिनोद कुमार, विरेंद्र बिंद, दरोगा बिंद, राधे बिंद ने कहा कि बिजली न मिलने से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जेई विकास यादव ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed