फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Electric pole fell due to storm and rain, supply stalled

आंधी और बारिश से गिरा विद्युत खंभा, आपूर्ति ठप

Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell due to storm and rain, supply stalled
पीडीडीयू नगर। पखवारेभर बाद शनिवार को मौसम का मिजाज बदला और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में आंधी के कारण विद्युत खंभे और पेड़ गिर गए। इससे बिजली आपूर्ति और आवागमन दोनों कुछ देर के लिए बाधित रहा।
विज्ञापन

चहनिया इलाके में शाम करीब चार बजे आंधी और बारिश शुरू हुई। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली, लेकिन देवरापुर में एक बिजली का खंभा गिर गया। इससे गांव के कुछ हिस्स में आपूर्ति बाधित हो गई। शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। उधर, देवरापुर से सीतापोखरी जानेवाले मार्ग पर एक पेड़ गिर गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। ग्रामीणों ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। पेड़ के गिरने से एक खंभा भी टूटकर गिर गया। ग्रामीणों ने मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जून में झमाझम बारिश हुई थी। उसी आधार पर किसानों ने नर्सरी डाल ली। उम्मीद थी कि जुलाई में भी अच्छी बारिश होगी, लेकिन बारिश न के बराबर हुई है। शुक्रवार तक तो जिले में महज तीन-चार एमएम ही बारिश हुई थी। शनिवार को जब बारिश हुई तो किसानों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। किसानों का कहना है कि यदि अब भी बारिश अच्छी हो जाए तो खेती ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed