{"_id":"8131dd02ef2038e33f94db0a06f0e1b4","slug":"electric-bill-to-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वसूली को सड़क पर उतरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वसूली को सड़क पर उतरे
चकिया।
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाए बिजली बिल की वसूली के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन वाराणसी मंडल के अधीक्षण अभियंता विकास कपूर शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित मेगा कैंप में लोगों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्होंने उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति और बकायेदार उपभोक्ताओं से सख्ती से वसूली के बाबत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुहम्मदाबाद में विद्युत चेकिंग अभियान का भी जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि वह प्रगति की समीक्षा के लिए लगातार भ्रमण करते रहेंगे।
बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का बिल बकाया है। इसकी वसूली के लिए विभाग सक्रिय हो गया है। लगातार कैंप लगाकर बिल की वसूली की जा रही है। अब अधीक्षण अभियंता भी इस अभियान में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता विकास कपूर स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर आयोजित मेगा कैंप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान किया। बाद में उन्होंने उपकेंद्र का निरीक्षण किया और वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने उपखंड अधिकारी गोपाल सिंह से विद्युत आपूर्ति और वसूली के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए अधिकारियों को बकायेदार उपभोक्ताओं के साथ सख्ती से वसूली करने का निर्देश दिए। उन्होंने मुहम्मदाबाद गांव में चलाए जा रहे डोर-टू-डोर विद्युत चेकिंग अभियान का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। देर शाम तक चले चेकिंग अभियान के दौरान अवैध तथा बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
शनिवार को नगर में अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। वहीं एसडीओ गोपाल सिंह ने बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा। इस दौरान अवर अभियंता शकील अहमद अंसारी, जागेश्वरनाथ के जेई हरिश्चन्द्र यादव, नौगढ़ के जेई कौलेश्वर प्रसाद वर्मा, बड़े बाबू अश्विनी कुमार, ठीकेदार धीरेन्द्र सिंह , शशि प्रकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार, लालता प्रसाद , शारदा तिवारी आदि उपस्थित रहे।