फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Election postponed after the death of the candidates for the master post

प्रधान पद के प्रत्याशियों की मौत के बाद स्थगित हुआ चुनाव

Sat, 24 Apr 2021 07:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Election postponed after the death of the candidates for the master post
चंदौली। सदर ब्लाक के हथियानी गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी राजेन्द्र चौहान के निधन के बाद शनिवार को रिटर्निंग आफिसर ने प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित कर दिया। उन्होंने यह निर्णय ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र चौहान के प्रस्तावक आनंद की ओर से दी गई लिखित सूचना पर लिया है। वहीं चहनियां के खंडवारी ग्राम सभा के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी शिवपूजन चौहान के निधन हो जाने के चलते वहां भी चुनाव स्थगित कर दिया गया। चंदौली सदर ब्लाक क्षेत्र के न्याय पंचायत गोरारी अंतर्गत ग्राम हथियानी से प्रधान पद के उम्मीदवार राजेंद्र चौहान की 20 अप्रैल को निधन हो गया था। निधन से पूर्व ही प्रशासन ने पंचायत चुनाव की कड़ी में नामांकन पत्रों स्वीकार करने, उनकी जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। ऐसे में उम्मीदवार के परिजनों व उसके प्रस्तावक की ओर से रिटर्निंग अफसर को घटना की जानकारी दी गई। मामला संज्ञान में आने के बाद सदर ब्लाक के लिए नियुक्त रिटर्निंग आफिसर ने पंचायत चुनाव नियमावली के नियमों के तहत हथियानी ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए मतदान की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावक आनंद ने बीते 20 अप्रैल को प्रत्याशी राजेंद्र चौहान के निधन की सूचना दी। इसकी पुष्टि ग्राम विकास अधिकारी आशीष कुमार साहनी की ओर से किए जाने के बाद मतदान की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। वहीं चहनियां के खंडवारी में भी प्रधान पद के प्रत्याशी शिवपूजन चौहान का निधन हृदयगति रूकने से शनिवार की शाम को हो गया। जिससे के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि ग्राम सभा में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव स्थगित कर दिया जाएगा। बाकि पदों के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed