फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   election of village head

प्रधानी के उपचुनाव में 70 प्रतिशत मतदान

Tue, 04 Feb 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
election of village head
पीडीडीयू नगर। जिले के तीन ब्लाकों में तीन ग्राम प्रधान और एक बीडीसी के रिक्त पद पर चुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। नियामताबाद ब्लाक के हिंदवारी, शहाबगंज के सुल्तानपुर और सकलडीहा ब्लाक के शिवपुर में प्रधान पद के लिए और सकलडीहा ब्लाक के बरंगा में बीडीसी पद के लिए मतदान हुआ। चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लाक कार्यालय स्थित स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। बुधवार को ब्लाकों पर मतगणना होगी और विजेेता की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकास खंड के हिंदवारी गांव में सोमवार को हुए उपचुनाव में कुल 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। हिंदवारी गांव के ग्रामप्रधान बेचनराम के असामयिक निधन के बाद निर्वाचन विभाग की ओर से उपचुनाव कराया गया। इसमें पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। आरओ राजबहादुर ने बताया कि उपचुनाव में कुल 2518 मतदाताओं में 1667 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 67 प्रतिशत है। मतगणना पांच फरवरी को ब्लॉक सभागार में बनाए गए मतगणना स्थल पर होगा। इलिया संवाददाता के अनुसार शहाबगंज ब्लाक के सुल्तानपुर के प्रधान संतू प्रसाद की मौत के बाद खाली पड़े पद के लिए सोमवार को उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में राजकुमार उर्फ जुगनू और मनीष चौहान उर्फ भोलू ने पर्चा भरा। चुनाव के लिए बने दो बूथों पर 1306 मतदाताओं में 1006 वोटरों ने अपने मतदान किया। पीठासीन अधिकारी के अनुसार कुल 77 प्रतिशत मतदान हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर में एडीशनल एसपी वीरेन्द्र कुमार ने बूथों का निरीक्षण किया। इस मौके पर अंडर ट्रेनिंग एसडीएम अजय मिश्र, सीओ नीरज सिंह पटेल, तहसीलदार शैलेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक रहमतुल्ला, राणा प्रताप यादव, मुनिराम रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार ब्लाक के शिवपुर में प्रधान और बरंगा में बीडीसी के रिक्त पद के लिए कड़ी सुरक्षा के लिए मतदान हुआ। प्रधान के लिये 65 प्रतिशत और बरंगा बीडीसी के लिए 40 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक शिवपुर में 1594 में 1045 मत पडे़। वही बरंगा मे बीडीसी के लिये 1906 टोटल मत में 778 मत पडे़। निर्वाचन अधिकारी अमित जायसवाल और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि 5 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। इस मौके पर बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर, कोतवाल सतेन्द्र यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed