{"_id":"5d2e1e008ebc3e6cf805e897","slug":"election-form-chandauli-news-vns4731312113","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने खरीदे नौ सेट फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने खरीदे नौ सेट फार्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहाबगंज ब्लाक प्रमुख पद पर होने वाले उपचुनाव की सरगर्मी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने कुल सात फार्म खरीदे। इसे मिलाकर अब तक तीन प्रत्याशी नौ फार्म खरीद चुके हैं। नामांकन के लिए दो बार ब्लाक प्रमुख रहीं सरोज सिंह व शशी उपाध्याय ने दो-दो सेट में फार्म खरीदा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह की सास मालती देवी ने भी पांच सेट में फार्म खरीदा। नामांकन प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
महिला के लिए आरक्षित शहाबगंज ब्लाक प्रमुख पद के लिए तीसरी बार उपचुनाव हो रहा है। मतदान की तारीख 19 जुलाई निर्धारित की गई है। इससे पूर्व नामांकन 17 जुलाई व 18 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। सोमवार को जहां ब्लॉक प्रमुख पद की प्रत्याशी सरोज सिंह ने दो सेट फार्म खरीदा वहीं मंगलवार को मालती देवी ने पांच सेट फार्म खरीदा। इस दिन शशि उपाध्याय ने भी दो सेट फार्म खरीदा। तीन प्रत्याशियों द्वारा फार्म खरीदे जाने से ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर सरगर्मी व चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ज्ञात हो कि पहली बार सरोज सिंह व दूसरी बार शशि उपाध्याय ब्लाक प्रमुख बनीं लेकिन अविश्वास प्रस्ताव के बाद तीसरी बार उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन
शहाबगंज। ब्लॉक प्रमुख पद पर उपचुनाव के लिए 17 जुलाई को होने वाले नामांकन के मद्देनजर मंगलवार को बीडीओ धर्मजीत सिंह की देखरेख में ब्लाककर्मियों द्वारा बैरिकेडिंग व टेबल लगाने का कार्य किया गया। बीडीओ ने नामांकन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं नामांकन स्थल का निरीक्षण थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्रा ने भी किया। बीडीओ ने कहा कि नामांकन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं यातायात प्रभावित न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन