फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   election commission extended date of ban on assembly election 2017 exit poll

विस चुनाव 2017: चुनाव आयोग ने बढ़ाई एग्जिट पोल पर रोक की तारीख बढ़ाई

Tue, 07 Mar 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
election commission extended date of ban on assembly election 2017 exit poll
पंजाब विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
भारतीय चुनाव आयोग की ओर से पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एग्जिट पोल पर लगाई गई रोक की तारीख आगे बढ़ा दी है। 4 फरवरी से 8 मार्च तक एग्जिट पोल पर लगाई गई पाबंदी को बढ़ाकर 9 मार्च शाम 5.30 बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह पाबंदी अमृतसर लोकसभा उपचुनाव पर भी लागू रहेगी।चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि जनप्रतिनिधि कानून 1951 की धारा 126 ए के अनुसार बीते 4 फरवरी को सुबह 7 बजे से लेकर 8 मार्च शाम 5.30 बजे तक कोई भी एग्जिट पोल नहीं करने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व अन्य किसी भी संचार साधन पर एग्जिट पोल दिखाने पर रोक लगाई गई थी,
विज्ञापन


लेकिन उत्तर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र नंबर 279 अलापुर (आरक्षित) से चुनाव लड़ रहे चांद सहिकर और उत्तराखंड के कर्ण प्रयाग विधानसभा क्षेत्र नंबर 6 से चुनाव लड़ रहे कुलदीप सिंह कनवसी के निधन के कारण इन क्षेत्रों में 9 मार्च को मतदान होंगे, जिसके मद्देनजर एग्जिट पोल के प्रसारण पर 9 मार्च शाम 5.30 बजे तक पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed