फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Elderly person returning from Kali Puja dies in an accident

Chandauli News: काली पूजा से लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

Thu, 30 Apr 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Elderly person returning from Kali Puja dies in an accident
टांडाकला के मारूफपुर में सड़क दुर्घटना में मृत पन्नालाल राम। फाइल फोटो
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर में मंगलवार रात काली पूजा से बाजा बजाकर लौट रहे पन्नालाल राम (65) की हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें घायल अवस्था में चहनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मारूफपुर में मंगलवार को काली पूजन का आयोजन था। पूरा गनेश गांव निवासी पन्नालाल राम अपने साथियों के साथ बाजा बजाकर रात में पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सैदपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। घटना के बाद पत्नी धाना देवी, पुत्र भोनू, गुड्डू, सोनू, टिक्कू और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed