{"_id":"6aeb970a02a506456c00a43d","slug":"eight-year-old-child-falls-into-an-open-drain-grandmother-also-injured-while-attempting-a-rescue-chandauli-news-c-189-1-svns1013-157262-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: खुले नाले में गिरा आठ साल का बच्चा, बचाने में दादी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: खुले नाले में गिरा आठ साल का बच्चा, बचाने में दादी भी घायल
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के बहादुरपुर रोड पर नाले की सफाई के बाद सड़क किनारे छोड़ा गया मलबा और खुला नाला लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर खेल रहा आठ वर्षीय बालक खुले नाले में गिर गया।
उसे बचाने के प्रयास में उसकी 60 वर्षीय दादी भी नाले में गिरकर घायल हो गईं। हादसे से आक्रोशित दुकानदारों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इससे करीब 40 मिनट तक आवागमन बाधित रहा।
बहादुरपुर रोड के दोनों तरफ बने नाले की सफाई नहीं होने से पानी जमा होकर सड़क पर बह रहा था। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सुजाबाद की पार्षद शांति देवी से की थी। समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को सुबह जेसीबी से नाले की कुछ दूरी तक सफाई कराई गई, लेकिन निकाला गया मलबा सड़क पर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
बुधवार को लाल पासवान का आठ साल का बेटा पियूष पासवान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह खुले नाले में गिर गया। सामने से गुजर रही उसकी दादी मीना पासवान (60) उसे बचाने पहुंचीं तो वह भी नाले में गिरकर घायल हो गईं। उनके पैर और कमर में चोटें आई हैं।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और दुकानदारों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची सुजाबाद पुलिस ने लोगों को समझाया और पार्षद से वार्ता कराई। तत्काल मलबा हटवाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। वाराणसी नगर निगम के जेई सुखलाल सिंह ने बताया कि जल्द से जल्द नाले की सफाई कराकर मलबे का निस्तारण कर दिया जाएगा। लोगों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।