{"_id":"5fac441e8ebc3edc1f664a17","slug":"eight-robs-including-matkutta-to-be-completed-by-june-2021-chandauli-news-vns557890727","type":"story","status":"publish","title_hn":"जून 2021 तक पूरा होंगे मटकुट्टा सहित आठ आरओबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जून 2021 तक पूरा होंगे मटकुट्टा सहित आठ आरओबी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया रेल रूट पर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी ) योजना के तहत बनाए जा रहे आठ रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब जून 2021 तक पूरा होगा। रेलवे, डीएफसीसी और राज्य सरकार के सहयोग से बनाए जा रहे पुलों के निर्माण की मियाद पहले मार्च 2021 तक तय की गई थी। मगर कोरोना संक्रमण और भूमि अधिग्रहण की देरी के चलते इसके निर्माण की अवधि अब तीन माह और बढ़ा दी गई है।
पीडीडीयू गया रेल रूट 425 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आठो आरआबी का शिलान्यास दो नवंबर 2018 को चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने मटकुट्टा में किया था। इसे मार्च 2021 तक पूरा कर लिया जाना था।
रेलवे मालगाड़ियों के तेज संचालन के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण करा रहा है। इसके तहत पूर्वी और पश्चिमी दो कारीडोर बन रहे हैं। पूर्वी कारीडोर के तहत पश्चिमी बंगाल के डाकुनी से पंजाब के लुधियाना तक और पश्चिमी कारीडोर में यूपी से मुंबई तक निर्माण हो रहा है। दोनों कारीडोर का निर्माण कार्य दिसंबर 2021 तक पूरा होना है जबकि इसके अंतर्गत बनने वाले जिले में आठ रेलवे ओवरब्रिजों का कार्य जून 2021 तक पूरा किया जाना है। इसके बाद कारीडोर के बाकी कार्य दिसंबर तक पूरा कर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
आरओबी निर्माण में पचास प्रतिशत धन राज्य सरकार, 25 प्रतिशत धन रेलवे और 25 प्रतिशत धन डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को खर्च करना है। मटकुट्टा में अभी सिर्फ पिलर का काम पूरा हुआ। वहीं सैयदराजा में पांच माह पूर्व काम शुरू हुआ है। यही हाल अन्य पुलों का भी है। हालांकि डीएफसीसी के अधिकारियों के अनुसार इसे जून 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।
पीडीडीयू नगर। डीएफसीसी, रेलवे और राज्य सरकार की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया के बीच जिले में आठ स्थानों पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसमें गेट नंबर 70 परेवा बिराली, गेट नंबर 71 बरठी कमरौर, गेट संख्या 74 रमऊपुर, गेट संख्या 75 लीलापुर, गेट संख्या 76 चंदौली, गेट संख्या 78 बनौली खुर्द, गेट संख्या 81 बसरतिया धूस खास, गेट संख्या 83 मटकुट्टा जलालपुर में पुल बनाया जा रहा है।
रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत चंदौली में आठ आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण डीएफसीसीएल संस्था करा रही है। इसे तेजी से पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके निर्माण से न सिर्फ मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आएगी बल्कि यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार होगा।
राजेश कुमार पांडेय, डीआरएम, डीडीयू रेल मंडल