{"_id":"64fb66d91e69be7532037875","slug":"eight-pairs-of-trains-going-to-south-india-canceled-chandauli-news-c-189-1-svns1012-2445-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दक्षिण भारत जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दक्षिण भारत जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनें निरस्त
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट बल्हारशाह रेल खंड पर माकुड़ी, सिरपुर टाउन, सिरपुर कागजनगर में तीसरी लाइन को चालू करने के लिए मरम्मत कार्य किया जाना है। इसके चलते दक्षिण भारत जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। पांच ट्रेनों को मार्ग बदल कर चलाया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से दक्षिण भारत जाने वाली 16 ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग दिनों में निरस्त किया गया है। पांच ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। इसके तहत 12 और 19 सितंबर को अप जबकि 14 और 21 सितंबर को डाउन दानापुर-एसएमभीबी बेंगलुरु स्पेशल रद्द रहेगी। 14 और 21 को अप जबकि 16 और 23 सितंबर को डाउन एसएमभीबी बेंगलुरु स्पेशल, 25 सितंबर को अप और 27 सितंबर को बेंगुलुरू दानापुर स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी। 11, 18 और 25 को अप और 13,20 और 27 सितंबर को दानापुर-एसएमभीबी बेंगलुरु स्पेशल, 15 और 22 सितंबर को अप और 17 व 24 सितंबर को डाउन दानापुर-एसएमभीबी बेंगलुरु स्पेशल नहीं चलेगी।
उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को अप और 25 सितंबर को डाउन सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल, 27 सितंबर को अप हैदराबाद पटना स्पेशल, 25 सितंबर को अप पटना-सिकंदराबाद स्पेशल, 22 सितंबर को अप और 25 को डाउन मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल रद्द रहेगी। वहीं दस सितंबर को सिकंदराबाद दानापुर स्पेशल बदले मार्ग निजामाबाद-मुदखेड जंक्शन,पिंपल खुटी, मांजरी जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 21 से 25 सितंबर तक अप और डाउन एसएमभीबी, बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस धर्मवरम्, वाडी, -दौंड, मनमाड, इटारसी के रास्ते चलाई जाएगी। सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अप और डाउन दिशा में 21 से 26 सितंबर तक बदले मार्ग सिकंदराबाद, निजामाबाद, पूर्णां जंक्शन, अकोला,-बडनेरा,नागपुर के रास्ते चलाई जाएगी।