फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight murders, seven beheadings and two rape incidents in two months

Chandauli News: दो महीने में आठ हत्याएं, सात नकबजनी और बलात्कार की दो घटनाएं

Tue, 25 Jun 2024 03:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Eight murders, seven beheadings and two rape incidents in two months
पीडीडीयू नगर। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर होने वाली बैठकों का खास असर क्राइम कंट्रोल पर नहीं दिख रहा। जिले के 11 थाना क्षेत्रों में अप्रैल और मई में आठ हत्याएं, सात नकबजनी, 15 चोरी और दो बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि सैयदजारा, महिला थाना, कंदवा, बबुरी और धानापुर थाने में हत्या, लूट, नबकजनी, चोरी और बलात्कार का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ। जिले को पुलिस विभाग ने पांच सर्किल में बांटा है। इसमें सदर, पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चकिया और नौगढ़ सर्किल शामिल हैं। वहीं, महिला थाने को मिलाकर कुल 16 थाने हैं। चंदौली कोतवाली में अप्रैल में नकबजनी की एक और चोरी की दो घटनाएं हुई हैं। वहीं, मई में हत्या की दो घटनाएं हुई है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में अप्रैल में हत्या और नकबजनी की एक-एक और चोरी की पांच घटनाएं हुई हैं। मई में नकबजनी की एक व चोरी की दो घटनाएं हुई है। अलीनगर थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में नकबजनी की एक घटनाएं हुई है। वहीं मई माह में चोरी व हत्या की एक-एक घटनाएं घटित हुई है। सकलडीहा थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में बलात्कार की एक घटना व मई माह में हत्या व चोरी की एक-एक घटनाएं घटित हुई। धीना थाना क्षेत्र के नकबजनी की एक घटना हुई। जबकि मई माह में एक भी बड़ी घटना नहीं घटित हुई। बलुआ थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में लूट की एक घटना व मई माह में नकबजनी और चोरी की एक-एक घटनाएं घटित हुई हैै। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अप्रैल माह में एक भी बड़ी घटना नहीं घटित हुई। वही मई माह में हत्या की दो घटनाएं घटित हुई। शहाबगंज थाना क्षेत्र में अप्रैल माह में हत्या व चोरी की एक-एक घटनाएं घटित हुई। मई माह में चोरी की एक घटनाएं घटित हुई। इलिया थाना क्षेत्र में मई माह में नकबजनी की एक घटना घटित हुई । इसके अलावा नौगढ़ थना क्षेत्र में अप्रैल माह में चोरी की एक घटना घटी। वहीं चकरघटना थाना क्षेत्र में मई माह में बलात्कार की एक घटना घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed