फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight km jam from Talaspur to Kusi in Kandwa

कंदवा के तलासपुर से कुसी तक आठ किमी लगा जाम

Wed, 04 Nov 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Eight km jam from Talaspur to Kusi in Kandwa
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्ीय राजमार्ग पर गाजीपुर जिले के जमानिया में लगी नो एंट्री के चलते मंगलवार को तलासपुर से कुसी तक करीब आठ किमी जाम लग गया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही। जाम के चलते मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के पांच बजे से रात के नौ बजे तक लगभग 16 घंटे लगे जाम में फंसकर वाहन सवारों का बुरा हाल होता रहा। रात के नौ बजे नो इंट्री खुलने के बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाजीपुर के जमानिया में सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक लगी नो एंट्री के चलते मंगलवार को एक लेन में तलासपुर स्थित काली मंदिर से कुसी गांव तक करीब आठ किमी लंबा जाम लगा रहा। इससे कुछ देर तो एक तरफ से वाहन धीरे धीरे निकलते रहे लेकिन कुछ देर बाद दोनों लेन जाम में जकड़ गए। सड़क के दोनों लेन पर वाहनों की कतार लग गई। क्षेत्र के जानकर लोग तो लिंक मार्गों से निकल गए लेकिन रास्तों से अनभिज्ञ लोग काफी परेशान रहे। सुबह से लग रही वाहनों की कतार धीरे धीरे कुसी गांव तक पहुंच गई जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। रात के नौ बजे जमानिया में लगी नो एंट्री खुलने के बाद ही आवागमन शुरू हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed