{"_id":"56fadfc64f1c1b6f55f004fb","slug":"eight-kilometers-long-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ किलोमीटर लंबा जाम लगा
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय मार्ग पर मंगलवार को दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से लगे जाम मेंे फंसे वाहन
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमड़ा गांव के समीप पुलिया के पास मंगलवार की भोर में तीन बजे बालू लदे दो ट्रकों का गुल्ला टूटने से जाम लग गया। आठ किलोमीटर तक लगे इस लंबे जाम के झाम में लोग फंसे तो पसीने-पसीने हो गए। उधर, ट्रक चालक भी भूख प्यास से बिलबिला उठे। मार्ग पर दोनों तरफ आगागमन ठप हो गया। जाम के चलते यात्री वाहन भी फंसे रहे।
डेहरी आनसोन से बालू लादकर जमानियां की ओर जा रहे ट्रक का गुल्ला अमड़ा गांव के समीप पुलिया के पास टूट गया। बगल से निकलने का प्रयास कर रहे दूसरे ट्रक का गुल्ला भी पहले से खराब ट्रक के बगल में जाकर टूट गया। नतीजतन, एनएच पर असना से बरहनी तक आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे सड़क पर दोनों से वाहनों की लाइन लग गई और लोग बेहाल हो गए।
दुपहिया वाहन तो किसी तरह अगल-बगल से निकल गए लेकिन बड़े वाहन फंसे रहे। यात्री वाहनों के न चलने से जमानियां और सैयदराजा की यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जाम में फंसे ट्रक चालक भूख प्यास से बिलबिला उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आए दिन जाम लगना आम बात है।