फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Eight injured in different road accidents

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में आठ जख्मी

Fri, 01 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eight injured in different road accidents
पीडीडीयू नगर। नए वर्ष के पहले दिन अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में आठ लोग जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चकिया में मैजिक पलटने से पांच लोग घायल हुए। वहीं पीडीडीयू नगर में इलेक्ट्रानिक रिक्शा के धक्के से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। अलीनगर थाना के सरेसर गांव निवासी रामभरोस (40) अपनी पत्नी पुष्पा देवी (35) और दो बच्चों के साथ बाइक से चकिया बाइपास की ओर जा रहा था। शाम चार बजे वह वह आलू मिल चौराहा के समीप पहुंचा था कि इलेक्ट्रानिक रिक्शा की चपेट में आ गया। इससे पत्नी पत्नी और बच्चे जख्मी हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली के लतीफशाह नौगढ़ मार्ग पर गरला गांव के पास शुक्रवार की शाम मैजिक वाहन पलटने से उसमें सवार पांच यात्री घायल हो गए। मैजिक में सवार होकर पर्यटक राजदरी से नगर की ओर लौट रहे थे। गरला गांव के पास वाहन बेकाबू होकर पलट गया। इससे मैजिक में सवार नमन (10) निवासी चकिया, नितेश (15) निवासी डुही सुही, विजय (20) और अंकित (21) टकटकपुर, सरोज (18) निवासी औराडी घायल हो गए। सभी को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसी तरह कोतवाली के मगरौर गांव निवासी भीम (40) बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed