{"_id":"5fbea4338ebc3e9b8409fdfb","slug":"eight-farmers-sued-for-burning-stubble-lekhpal-suspended","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में पराली जलाने पर आठ किसानों पर मुकदमा, लेखपाल निलंबित, सैटेलाइट से निगरानी के बाद हरकत में आए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में पराली जलाने पर आठ किसानों पर मुकदमा, लेखपाल निलंबित, सैटेलाइट से निगरानी के बाद हरकत में आए अफसर
Thu, 26 Nov 2020 12:06 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पराली जलाने पर चंदौली जिले के धीना थाना क्षेत्र के आठ किसानों पर मुकदमा दर्ज कर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सैटेलाइट से निगरानी के बाद पराली जलाए जाने का पता चला था। वहीं सदर एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल दीपक को कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
शासन ने पराली जलाने वाले किसानों को जागरूक करने के साथ नियम तोड़ने वालों के जुर्माना व मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए राजस्व विभाग और कृषि विभाग के कर्मचारियों की टीम बनाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं पराली जलाने की की निगरानी सेटेलाइट के माध्यम से हो रही है।
विज्ञापन
बुधवार को पराली जलाने के आरोप में कृषि विभाग और राजस्व कर्मियों ने धीना थाने में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें सिकठा के विष्णु, पिपरदहा के सीताराम, तालिका सिंह, अजीत सिंह, अनिल सिंह, जोशी, मारकंडेय और बरली के हीरा सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
सभी किसानों पर ढाई-ढाई हजार यानी कुल 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। वहीं सदर एसडीएम विजय नारायन सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल दीपक कुमार को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। कृषि उपनिदेशक राजीव कुमार भारती ने बताया कि किसान हार्वेस्टर से धान की कटाई के दौरान हैपीसीडर, पैडी स्ट्रा रीपर का प्रयोग करें।
इसके अलावा वेस्ट डी कंपोजर का छिड़काव करके पराली को जैविक खाद के रुप में परिवर्तित कर सकते है। जो सभी राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध है। आठ किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेताया कि पराली जलाने पर कार्रवाई होनी है। ऐसे में किसान पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहयोग करें।
इसके अलावा वेस्ट डी कंपोजर का छिड़काव करके पराली को जैविक खाद के रुप में परिवर्तित कर सकते है। जो सभी राजकीय बीज गोदामों पर उपलब्ध है। आठ किसानों पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। चेताया कि पराली जलाने पर कार्रवाई होनी है। ऐसे में किसान पर्यावरण को संरक्षित रखने में सहयोग करें।