{"_id":"5779714b4f1c1b6c107f9acb","slug":"eid-will-celebrate-in-their-own-ways","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद मनाएंगे अपने अंदाज में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद मनाएंगे अपने अंदाज में
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 04 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
टोपी खरीदता युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल फितर में चंद दिन ही बचे हैं। अलविदा की नमाज के बाद बाजार में भी तेजी आ गई है। ईद को अपने तरीके से मनाने के लिए हर कोई खरीददारी में जुट गया है।
बाजार में कपड़े, जूते, टोपी के साथ सेवइयों के बाजार पूरी तरह सजे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले बीस प्रतिशत तक सामानों की महंगाई के बावजूद खरीददारों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। बाजार में जहां बरकाती, रामपुरी टोपी के साथ जालीदार टोपी की धूम है वहीं पठानी सूट के साथ मोदी सूद और काचू पाचू सूट के लिए बच्चे मचल रहे हैं। चूड़ी, कंगन सहित अन्य शृंगार के वस्तुओं की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ है।
नगर सहित पूरे जिले में ईद की धूम है। रोजा अंतिम चरण में है और लोग ईद की खरीददारी में जुट गए हैं। महंगाई के बावजूद बाजार में खरीददारों की कमी नहीं है।
नगर में जामा मस्जिद के पास सेवई, खजूर, ब्रेड के साथ जूते चप्पल, कपड़े, टोपी की दुकाने सजी है। जिन्होंने दर्जी को नए कपड़े सिलने को दिए थे वे भी उसे लेने के लिए पहुंचने लगे हैं। वहीं रेडीमेड की अन्य दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है। बाजार में खरीददारी करने आए हाजी सर्फुद्दीन, जरीफ खान, गुड्डू आदि ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले हर वस्तु महंगी दिख रही है लेकिन वर्ष में एक बार त्योहार आता है और उसे अच्छे से निभाना है। इसी वजह से खर्च कर रहा हूं।