फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Effect of Toute: The rain in the night, the problem of waterlogging

ताउते का असर: रात में हुई झमाझम बारिश, जल भराव से दिक्कत

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Effect of Toute: The rain in the night, the problem of waterlogging
पीडीडीयू नगर। अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान ताउते का असर दूसरे दिन बुधवार को भी दिखा। दिन भर धूप छांव के खेल के बाद रात नौ बजे तेज हवाओं के बीच झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम की रंगत बदली नजर आई। लोगों के गर्मी से निजात मिली। हालांकि बारिश से जगह जगह जल भराव और कीचड़ समस्या आई। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

अरब सागर के तट पर ताउते ने कहर बरपाया है। वहीं इसका असर जिले में भी देखने को मिला। सोमवार की शाम से ही आसमान में बादल छाए और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था। सोमवार की रात आठ बजे हल्की बारिश हुई। मंगलवार की सुबह से भी आसमान में बादलों ने डेरा जमाए रखा ओर सुबह नौ बजे एक घंटे तक बारिश हुई। बुधवार की सुबह से ही आसमान कभी साफ तो कभी बादलों से घिरा नजर आया। दिन में कई बार हल्की फुल्की बुंदा बांदी भी हुई। धूप छांव की वजह से मौसम भी बदलता रहा। शाम के बाद उमस भरी गर्मी तेज हो गई। वहीं आसमान में गहरे काले बादल छा गए। रात आठ बजे तेज हवा चलने लगी और पौने नौ बजे गरम चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम 27 डिग्री रहा। वहीं बारिश के बाद तापमान अधिकतम 28 डिग्री पहुंच गया। बारिश की वजह से नगर के चतुर्भुजपुर, काली महाल, शाहकुटी, अलीनगर, महमूदपुर, नई बस्ती, परशुरामपुर सहित अन्य इलाकों में जल भराव और सड़कों पर कीचड़ की स्थिति हो गई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना रहा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed