फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ECRKU plant depot branch election amid tight security

सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईसीआरकेयू प्लांट डिपो की शाखा का हुआ चुनाव

Thu, 22 Oct 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
ECRKU plant depot branch election amid tight security
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा का चुनाव में बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। चुनाव में गहमा गहमी के बीच कुल 524 मतदाताओं में 449 ने मतदान किया। शाम पांच बजे मतपेटी को सील कर स्ट्रांग रूम में रखा गया। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से मतगणना होगी और इसके बाद विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

ईसीआरकेयू के प्लांट डिपो शाखा के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष,शाखा मंत्री, संयुक्त मंत्री, दो सहायक मंत्री, दो संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष, दो केंद्रीय पार्षद, तीन डेलीगेट टू टीजीएम और दस शाखा पार्षद पदों के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इसके पहले चुनाव पर्यवेक्षक और ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री मिथलेश कुमार, केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान की देेख रेख में सुबह आठ बजे चार बूथों पर मतदान शुरू हुआ। चुनाव में ग्रुप लीडर सुल्तान अहमद टीम से विभिन्न पदों के लिए 128 नामांकन फार्म भरा गया था वहीं ग्रुप लीडर राजेश निषाद टीम से 35 नामांकन फार्म भरे गए थे। बुुधवार की शाम पांच बजे तक बूथ संख्या एक ब्रिज ट्रेनिंग स्कूल में 262 में 250 मत पडे़े, जबकि बूथ संख्या दो टीएमसी में 109 मतों में 75 लोगों ने मतदान किया। बूथ संख्या तीन एफबीडब्लूपी में 84 में 78 और बूथ संख्या चार प्रशासनिक कार्यालय में 69 में 46 मत पड़े। बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे से मतगणना होगी और विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed