फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ECRKU elections: 591 workers will vote at three booths today

ईसीआरकेयू चुनाव: तीन बूथों पर आज 591 कर्मी करेंगे मतदान

Mon, 26 Dec 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
ECRKU elections: 591 workers will vote at three booths today
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) प्लांट डिपो शाखा का तीन वर्षीय चुनाव के लिए मंगलवार को होगा। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। मंगलवार की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 591 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के पूर्व संध्या पर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगा दिया। चुनाव पर्यवेक्षक ईसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार और केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने बताया कि मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना परिसर में दो बूथ और एक बूथ प्रशानिक भवन में बनाया गया है। प्रशासनिक भवन में बने मतदान बूथ पर लिपिक, स्टेनो, आदेश पाल सहित 33 मतदाता मतदान करेंगे। ब्रिज ट्रेनिंग स्कूल पर बनाए गए बूथ संख्या दो पर संरचनाशाला अनुभाग, यंत्रशाला, फ्लैशबट, स्टोर, कैंटिन और एफसी यार्ड में कार्यरत 330 मतदाता मतदान करेंगे। वहीं, यंत्रशाला अनुभाग में बने बूथ संख्या तीन पर ट्रैक मशीन के 228 कर्मचारी मतदान करेंगे। तीनों बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पुलिस बल एवं आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। मतगणना शाखा कार्यालय स्थित सभा कक्ष में 28 दिसंबर की सुबह दस बजे से होग। मतगणना के बाद विजेता पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। चुनाव में एक अध्यक्ष, एक कार्यकारी अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक शाखा सचिव, एक संयुक्त सचिव, दो सहायक सचिव, दो संगठन सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो सीसीएम, तीन डेलीगेट टीजीएम और 10 शाखा पार्षद पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed