फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   eco tourism

इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा राजदरी देवदरी को- पर्यटन मंत्री (संशोधित)

Tue, 14 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
eco tourism
चकिया। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि राजदरी-देवदरी को इको टूरिज्म सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सेल्फी प्वाइंट, नेचर ट्रेल, पाथवे और कैफेटेरिया आदि बनेगा। वे राजदरी देवदरी के विकास के लिए स्थलीय निरीक्षण कर रहे थे। इसके पूर्व उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय के समीप लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजदरी में सेल्फी प्वाइंट का निर्माण, नेचर ट्रेल, पाथवे, ऑडिटोरियम, डॉरमेट्री हाल, कैफेटेरिया, आने वाले सैलानियों के लिए बेंचेंज, बोल्डर पीचिंग एवं साइनेजेज आदि कार्य कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य इस प्रकार कराए जाएं कि इससे किसी प्रकार से वन्य जीवों पर दुष्प्रभाव न पड़े। राजदरी से देवदरी के आंतरिक मार्ग का उन्होंने पैदल भ्रमण कर निर्देशित किया कि उक्त मार्ग को सुदृढ़ किया जाए। देवदरी के स्टेट व्यू प्वाइंट तक मार्ग बनाने एवं रेलिंग लगाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके पूर्व नगर पंचायत कार्यालय के समीप धर्मार्थ कार्य मंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक बागी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। निरीक्षण और स्वागत के दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्र, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, फॉरेस्ट रेंजर बृजेश पांडेय, अभियंता एके सिंह, सांसद प्रतिनिधि कैलाश नाथ दुबे, वैभव सिंह, गुरुदेव चैहान, सतीश पटेल, लव जायसवाल, राजेश चौहान, औरंगजेब, बबलू खान रहे।
विज्ञापन

चकिया। सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान छात्रों तथा शिक्षकों ने चकिया इंलिया मार्ग पर स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। महाविद्यालय के मुख्य मार्ग पर चकिया नगर की सीमा तक साफ सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान गोष्ठी में पवन सिंह ने कहा कि स्वच्छता से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होता है। इससे वह सफलता की ओर अग्रसर होता है। इस दौरान प्राचार्य डॉ. संगीता सिन्हा, रमाकांत, अशोक प्रियदर्शी, मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. संतोष यादव, डॉ. शमशेर बहादुर रहे। संचालन सरवन कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed