फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dust storm lasted for half an hour, life disrupted

Chandauli News: आधे घंटे चली धूल भरी आंधी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dust storm lasted for half an hour, life disrupted
पीडीडीयू नगर। जिले में चार दिन के अंदर दूसरी बार आई आंधी से रविवार को जनजीवन व्यस्त रहा। 10 मार्च को दोपहर में आधे घंटे आंधी और बारिश के बाद रविवार की सुबह आठ बजे फिर तेज आंधी आई। करीब आधे घंटे की आंधी के कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हुई। आंधी-पानी के कारण जिले के कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई, जो देर शाम तक बहाल नहीं हुई। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से गेहूं की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया, वहीं आम की फसल भी 70 फीसदी से ज्यादा बर्बाद हो गई है। हालांकि मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान शनिवार के 34 डिग्री सेल्सियस से दो डिग्री गिरकर 32 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर ही बना रहा। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया और धूप भी निकल आई।
विज्ञापन

उधर, आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। जिले में कई जगह बिजली के खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत निगम के कर्मियों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। उधर, चंदासी उपकेंद्र से फीडरों की आपूर्ति मौसम को देखते हुए बंद कर दी गई थी। मौसम सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन हवा चलने के कारण कई बार बंद भी करनी पड़ी। इससे कई बार लाइट आती व जाती रही। उपकेंद्र से निकले फीडर संख्या एक व पांच में 11 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी आने से बिजली गुल रही। हालांकि विभाग के लाइनमैन ने मरम्मत कर आपूर्ति दोपहर 12 बजे तक बहाल कर दी। विद्युत निगम के एक्सईएन सुनील यादव ने बताया कि आंधी चलने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान पैदा हुआ था। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पड़ाव चौराहे पर सुबह आठ बजे के करीब धूल भरी आंधी चलने से वाहन चालक, राहगीर व दुकानदार परेशान हो गए। चौराहे पर चारों ओर धूल का गुबार दिख रहा था। थोड़ी देर बाद हमेशा राहगीरों व वाहनों की आवाजाही से गुलजार रहने वाले चौराहे पर सन्नाटा पसर गया। अचानक आई आंधी से लोग आश्रय स्थल तलाशने लगे। सवारी ढोने वाले वाहनों के चालक भी अपने वाहन लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का प्रयास करने लगे। आंधी से चौराहे की दुकानों में धूल भर गया। इससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी। आंधी समाप्त होने के बाद दुकानदार दुकानों में सफाई करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed