फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   15 participants selected for the district-level competition.

Chandauli News: जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 15 प्रतिभागी चयनित

Fri, 02 Oct 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 participants selected for the district-level competition.
पीडीडीयू नगर पालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित छात्र-छात्राएं। संवाद
सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण, सामान्य ज्ञान और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नियामताबाद ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। अंत में 15 प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। प्रत्येक विधा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त करने वाले पांच-पांच प्रतिभागियों का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने की। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी एवं नगर पालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव कुमार सिंह अतिथियों का स्वागत किया। संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। चयनित प्रतिभागी आठ अक्तूबर को विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने विचार, ज्ञान और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed