फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dust storm came for the second time in four days

Chandauli News: चार दिन में दूसरी बार आई धूल भरी आंधी, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, तापमान में आई गिरावट

Sun, 13 Apr 2025 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 09:20 PM IST
सार

मौसम ने करवट ली और अचानक धूल भरी आंधी आ गई। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन मौसम का बदलाव लोगों को डरा रहा है। 
 

विज्ञापन
Dust storm came for the second time in four days
धूल भरी आंधी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चार दिन के अंदर दो बार आई आंधी से जनजीवन व्यस्त रहा। 10 मार्च की की दोपहर आधे घंटे आंधी आने के बाद रविवार की सुबह आठ बजे फिर तेज आंधी आई। करीब आधे घंटे की आंधी के दौरान चली तेज हवा लोगों के लिए आफत साबित हुई। आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान बिजली व्यवस्था को हुआ। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


रविवार की सुबह आठ बजे अचानक धूल भरी तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात भी हुई। आंधी-पानी के कारण जिले के कई क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई जो देर शाम तक बहाल नहीं हुई। मौसम में अचानक हुए परिवर्तन से जहां गेहूं की मड़ाई का कार्य बाधित हो गया वहीं आम की फसल 70 प्रतिशत से अधिक बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


हालांकि मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान शनिवार के 34 से दो डिग्री गिरकर 32 पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री पर ही बना रहा। हवा के साथ हुई बारिश ने लोगों को सावन का अनुभव करा दिया। हालांकि दोपहर बाद मौसम सामान्य हो गया और धूप भी निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी आने से चार घंटे आपूर्ति रही बाधित

आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिले में कई स्थानों पर बिजली के खंभे व तार क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत निगम के कर्मियों ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल की। वहीं चंदासी उपकेंद्र से फीडरों की आपूर्ति मौसम को देखते हुए बंद कर दी गई थी।

मौसम सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल की गई लेकिन हवा चलने के कारण कई बार बंद भी करनी पड़ी। इससे कई बार लाइट आती व जाती रही। उपकेंद्र से निकले फीडर संख्या एक व पांच में 11 हजार वोल्ट के तार में गड़बड़ी आने से बिजली गुल रही।

हालांकि विभाग के लाइनमैनों ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति दिन के 12 बजे तक बहाल कर दी थी। एक्सईएन सुनील यादव ने बताया कि आंधी चलने से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया था। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कर दी थी।


पड़ाव चौराहे पर दिखा धूल का गुबार

स्थानीय चौराहे पर सुबह आठ बजे के करीब धूल भरी आंधी चलने से वाहन चालक, राहगीर व दुकानदार परेशान हो गए। चौराहे पर चारों ओर धूल का गुबार ही गुबार दिख रहा था। हमेशा राहगीरों व वाहनों से गुलजार रहने वाले चौराहे पर सन्नाटा पसर गया।


अचानक आई आंधी से लोग भागकर आश्रय तलाशने लगे। वहीं सवारी ढ़ोने वाले वाहनों के चालक भी अपने वाहन लेकर सुरक्षित स्थान पर निकलने का प्रयास करने लगे। आंधी चलने से चौराहे की दुकानों में धूल भर गया जिससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ी। आंधी समाप्त होने के बाद दुकानदार दुकानों की साफ-सफाई में जुटे दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed