फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Duronto Express arrived seven and a quarter hours late

Chandauli News: सवा सात घंटे देर से पहुंची दुरंतो एक्सप्रेस

Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Duronto Express arrived seven and a quarter hours late
कोहरे ने ट्रेनों की गति कम कर दी है। अपनी रफ्तार के लिए जानी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस भी कोहरे के कारण रेंगते हुए आई। बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी 4 घंटे तो नई दिल्ली भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस सवा 7 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई। भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी का समय रात में बजे 12 : 45 के बजाय सुबह पांच बजे पहुंची। दुरंतो रात 9 : 45 के बजाय सुबह पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार कि सुबह 6:00 बजे तक अप की ओर जाने वाली मैसूर दरभंगा स्पेशल फेयर 23 घंटे, हावड़ा -देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 5 घंटे, राजेंद्र नगर -नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। इसी तरह दानापुर -एसएमवीटी बंगलूरू स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, दानापुर आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े 6 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली नई दिल्ली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। वहीं एसएमवीटी बंगलुरू-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 6 घंटे, ऋषिकेश -हावड़ा दून एक्सप्रेस सवा घंटे, कामाख्या -दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल ढाई घंटे, डिब्रूगढ़-मुंबई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस सवा घंटे लेट रही। वहीं कोयंबटूर धनबाद स्पेशल फेयर 14 घंटे, कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस साढ़े 3 घंटे लेट रही। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें विलंब हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed