{"_id":"5849b8114f1c1b9b1944a1ee","slug":"duranto-was-delayed-17-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घंटे लेट रही दूरंतो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घंटे लेट रही दूरंतो
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के चलते गुरुवार को तीस ट्रेनें एक से 17 घंटे से अधिक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचीं। सर्वाधिक विलंबित होकर जाने वाली ट्रेनों में भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस साढ़े 17 घंटे विलंब से गुरुवार को मुगलसराय आई। आरंभिक स्टेशनों से रद्द किए जाने के कारण गुरुवार को मुगलसराय पहुंचने वाली तीन ट्रेनें निरस्त रहीं।
कोहरे से ट्रेनों के परिचालन की स्थिति बदतर होती जा रही है। एक से तीन घंटे तक विलंबित होने वाली ट्रेनें इन दिनों 15 घंटे से भी अधिक विलंबित होकर आ रही हैं। अधिक विलंबित होने के कारण तीन ट्रेनें रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार को रद्द रहीं।
तीस ट्रेनें चार से साढ़े 17 घंटे तक विलंबित होकर मुगलसराय पहुंचीं। पंजाब मेल, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, मुंबई मेल, हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, कालका मेल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस समेत तीस ट्रेनें 17 घंटे से अधिक विलंबित रहीं। डीआरएम किशोर कुमार ने बताया कि उत्तर भारत में मौसम के बहुत अधिक परिवर्तित होने व कोहरे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है।