फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Dumper burnt in fire on National Highway of Chandauli

डंपर बना आग का गोला: नेशनल हाईवे पर धू-धू कर जला वाहन, चालक व खलासी ने कूदकर बचाई जान

Sat, 06 Apr 2024 07:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 06 Apr 2024 07:36 AM IST
सार

चंदौली जिले के सदर काेतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के पास हाईवे पर डंपर के टायर से धुआं उठने लगा। यह देख चालक ने किनारे पर लगाया। इसी बीच वाहन में आग लग गई। गनीमत रही चालक और खलासी ने कूद कर अपनी जान बचा ली। 

विज्ञापन
Dumper burnt in fire on National Highway of Chandauli
chandauli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली के सदर काेतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय गांव के समीप नेशनल हाईवे पर एक डंपर आग का गोला बन गया। इसके बाद चालक और खलासी ने कूदकर किसी पर अपनी जान बचाई। वहीं लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संयोग अच्छा रहा की कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। वहीं आग लगने के दौरान करीब आधे घंटे तक हाइवे जाम रहा। आग पर काबू होने के बाद ही आवागमन शुरू हुआ।

विज्ञापन


मिर्जापुर के डगमगपुर से गिट्टी लादकर डंपर बिहार के डेहरी आन सोन जा रहा था। चालक को ब्रेक शू में कुछ दिक्कत महसूस हुई। इस पर उसने पीडीडीयू नगर में एक स्थान पर गड़बड़ी दूर कराई। इसके बाद आगे के लिए लिए रवाना हो गया। इस बीच डंपर जैसे ही सदर कोतवाली के जगदीश सराय पहुंचा तो टायर के पास धुआं उठता देख चालक डंपर किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद चालक और खलासी कूद गए। इसके बाद देखते ही देखते डंपर आग का गोला बन गया। यही नहीं लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेज धमाके के साथ आग विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं देखते ही देखते ट्रक का पिछला हिस्सा आग की जद में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचकर आग पर काबू करने में जुट गए। वहीं फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। सदर कोतवाल गगनराज सिंह ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed