फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to the Kartik Purnima bath, the Padav intersection was jammed for four hours in the morning.

Chandauli News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान की वजह से सुबह ही पड़ाव चौराहे पर लगा चार घंटे जाम

Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Due to the Kartik Purnima bath, the Padav intersection was jammed for four hours in the morning.
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को निकले श्रद्धालुओं की वजह से चंदौली का सबसे बड़ा चौराहा पड़ाव बुधवार की सुबह छह बजे ही जाम हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से चौराहे से राजघाट होते हुए वाराणसी जाने वाले बड़े वाहनों की संख्या ज्यादा थी। वाहनों पर लोग सवार होकर वाराणसी गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहनों की अत्यधिक संख्या से पड़ाव पर सुबह ही जाम लग गया। 11 बजे से वाहनों को राजघाट पर जाने से रोकना था लेकिन पुलिस को सुबह 8 बजे ही वाहनों को रोकना पड़ा। इसके बाद भी 10 बजे के बाद ही व्यवस्था सही हो पाई।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने और शाम को देव दीपावली में शामिल होने के लिए वाराणसी में लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। चंदौली के रास्ते बिहार, गाजीपुर, सोनभद्र और मिर्जापुर के लोग वाराणसी जाते हैं ऐसे में सबसे बड़े चौराहे पड़ाव पर अत्यधिक दबाव रहता है। हर बार की तरह चंदौली प्रशासन ने एक दिन पहले ही यातायात डायवर्जन का आदेश दिया था। जिसके तहत मंगलवार की रात एक बजे से बुधवार की रात दो बजे तक यातायात डायवर्जन का आदेश था। इसमें लंका मैदान कटरिया से कोई भी ट्रक, मालवाहक अथवा भारी वाहन पड़ाव होते हुए चंदासी की तरफ नहीं जाएंगे। इसी तरह चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद) से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक जाने वाले वाहनों को ही सिर्फ जाने दिया जाएगा। अन्य वाहनों को गोधना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। इसी तरह जिन भारी वाहनों को गोधना चौराहा अंडरपास से चकिया तिराहा होते हुए वाराणसी जाना है वे वाहन एनएच-19 अथवा रिंग रोड से वाराणसी जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं आदेश था कि बुधवार को दिन में 11 बजे से रात 11 बजे तक भारी और हल्के वाहन पड़ाव चौराहा से राजघाट होते हुए वाराणसी में प्रवेश नहीं करेंगे। लेकिन सुबह छह बजे से ही पड़ाव चौराहे पर श्रद्धालुओं की इतनी ज्यादा भीड़ हो गई और वाहनों की संख्या बढ़ी कि पुलिस की 8 बजे ही वाहनों को वाराणसी जाने से रोकना पड़ा। 11 बजे के बाद रोक की खबर से कुछ वाहन पहले पहुंच रहे थे जिससे उनको डायवर्ट किया जा रहा था। इस वजह से भी वाहनों की संख्या बढ़ी। हालांकि 10 बजे के बाद से व्यवस्था ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माइक लगाकर लोगों को किया गया सचेत
पड़ाव। बुधवार की दोपहर यातायात पुलिस ने स्थानीय चौराहों पर चार माइक लगाकर रूट डायवर्जन की जानकारी प्रसारित की और आने-जाने वाले वाहनों को दिशा-निर्देश दिए। यातायात कर्मियों ने घोषणा के माध्यम से बताया कि चौराहे से 200 मीटर की दूरी पर ही वाहन खड़े किए जाएंगे, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कोई वाहन सड़क पर खड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद


कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर सुबह स्नानार्थियों की भीड़ ज्यादा थी इस वजह से थोड़ी दिक्कत हुई। थोड़ी ही देर में व्यवस्था पूरी तरह से ठीक हो गई। यातायात सुगम रहा। - सत्यप्रकाश यादव, यातायात प्रभारी, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed