फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to the cost of diesel, plowing of the fields became expensive

डीजल महंगा होने से महंगी हुई खेतों की जुताई

Sat, 19 Jun 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Due to the cost of diesel, plowing of the fields became expensive
डीजल के दाम में लगातार हो रही बढोत्तरी के कारण ट्रैक्टर संचालकों ने खेतों की जुताई दरें बढ़ा दी हैं। इस कारण किसानों की समस्या बढ़ गई है। खेती की लागत बढ़ने से सीधा असर उनकी आमदनी को पड़ा है। डीजल का दाम बढ़ने से अब पांच सौ की जगह सात से साढ़े सात सौ रुपये प्रति हेक्टेयर जुताई हो गई है।
विज्ञापन

मई जून का महीना खेती-बाड़ी के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है इस दौरान खेतों की जुताई करके फसल की तैयारी की जाती है। हालत यह है कि लगातार बढ़ते डीजल का दामों के कारण ट्रैक्टर से खेतों की जोताई महंगी हो गई है। इस कारण किसानों का बजट बिगड़ गया है। पिछले वर्ष जहां प्रति हेक्टेयर 400 से 500 जोताई लगती थी। वहीं डीजल महंगा होने से 700 से 750 प्रति हेक्टेयर जोताई देनी पड़ रही है। किसान त्रिलोकी यादव कहते हैं कि दो वर्षों से निरंतर डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। खेती में लगातार घाटा हो रहा है जोताई तीन वर्षों में दोगुनी हो गई है ट्रैक्टर का किराया खेती-बाड़ी में इतना अधिक हो जाता है कि मेहनत मजदूरी का भी हिस्सा खेती-बाड़ी में नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन

किसान संतोष सिंह कहते हैं कि ट्रैक्टर से खेतों की जोताई करना मजबूरी है। क्योंकि बैलों की जोड़ी का अब चलन खत्म हो गया है। डीजल महंगा होने के कारण खेती बाड़ी में ट्रैक्टर का किराया हर साल बढ़ता जा रहा है। सरकार अलग से किसानों को डीजल दें। किसान राधेश्याम पांडेय कहते हैं की सरकार तो खेतीबाड़ी से जुड़े ट्रैक्टरों के लिए डीजल सब्सिडी में आधार पर देना चाहिए व्यवसायिक वाहनों को सूची से हटाकर कृषि वाहनों को रखा जाए। किसान घुरहू सिंह पटेल कहते हैं कि किसानों की सस्ते दाम में डीजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था को लेकर सरकार को सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed