फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to fog Howrah Rajdhani Express scheduled to arrive several trains are delayed by up to 18 hours

UP: कोहरा...शाम सात बजे पहुंची रात डेढ़ बजे आने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, कई ट्रेने 18 घंटे लेट; परेशानी

Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
सार

Fog Alert UP: कोहरे के कारण ट्रेन, हवाई और बस यात्राएं प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों को इससे परेशानी हो रही हैं। स्टेशन परिसर में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को कई ट्रेनें 18 घंटे विलंब से आईं।

विज्ञापन
Due to fog Howrah Rajdhani Express scheduled to arrive several trains are delayed by up to 18 hours
रेलवे स्टेशन पर कोहरे में आती ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

Chandauli News: ठंड और कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार रोक दी है। स्थिति यह है कि रात में डेढ़ बजे आने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दूसरे दिन शाम को सात बजे पहुंची। ट्रेन के 19 घंटे लेट होने से यात्री परेशान रहे। इसी तरह पटना तेजस राजधानी और सियालदह राजधानी एक्सप्रेस भी 18 घंटे लेट रही। अप ओर डाउन की अन्य ट्रेनें भी घंटों लेट से पीडीडीयू जंक्शन पर आई।

विज्ञापन


एक तरफ ट्रेन घंटों देरी से चल रही है। दूसरी तरफ स्टेशन पर ठंड से बचाव के किसी प्रकार के उपाय नहीं किए गए हैं। यात्री हाल भी खुला और छोटा होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में कहीं अलाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में यात्री ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करते हुए रतजगा कर रहे हैं। सोमवार की शाम सात बजे तक अप की ओर जाने वाली राजेंद्रनगर -नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस सवा 5 घंटे, भुवनेश्वर नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, भागलपुर आनंद विहार विक्रमशीला एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दौराई- गोड्डा विकली एक्सप्रेस साढ़े 9 घंटे, पुरी- आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा 2 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अगरतल्ला-रानी कमलापति स्पेशल फेयर साढ़े 6 घंटे, नई दिल्ली से सोमवार को हावड़ा के लिए खुलने वाली राजधानी एक्सप्रेस 7 घंटे लेट रही।

Trending Videos

ठिठुरन से परेशानी

एसएमवीटी-दानापुर बेंगलूरू एक्सप्रेस 11 घंटे, सोमवार को नई दिल्ली से चलने वाली सियालदह राजधानी एक्सप्रेस सवा 4 घंटे, नई दिल्ली- राजेंद्रनगर तेजस राजधारी एक्सप्रेस 2 घंटे, जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस 2 घंटे, देहरादून- हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस साढ़े 12 घंटे की देरी से चल रही थी।

नेताजी एक्सप्रेस सवा 4 घंटे, फरक्का एक्सप्रेस साढ़े 5 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस सवा 3 घंटे, नार्थईस्ट एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे लेट रही। वहीं राजेंद्रनगर- नई दिल्ली अमृतभारत एक्सप्रेस 14 घंटे, नंदन कानून 3 घंटे, नई दिल्ली गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 10 और नई दिल्ली- इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस 12 घंटे लेट रही। वहीं आनंद विहार सैरंग राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे, नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 16 घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed