फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Due to fault in 33 KV line, 100 villages lost power

Chandauli News: 33 केवी लाइन में गड़बड़ी से 100 गांवोें की बिजली गुल

Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Due to fault in 33 KV line, 100 villages lost power
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में गड़बड़ी से उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बुधवार की शाम करीब चार बजे ठप ठप हो गई। इससे 70 राजकीय व सैकड़ों निजी नलकूपों की बिजली आपूर्ति बंद होने से पानी का भी संकट रहा। विद्युत कर्मियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवाएं और बारिश के चलते गड़बड़ी दूर नहीं कर पाए। बिजली नहीं आने से लोगों को पेयजल सहित कई समस्याओं से जूझना पड़ा। गड़बड़ी के चलते करीब सवा लाख आबादी प्रभावित हुई। 20 घंटे बाद गड़बड़ी दूर होने पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


अमड़ा विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन को मुख्य आपूर्ति गाजीपुर जिले के जमानिया उपकेंद्र से होती है। तेज हवाएं चलने और बारिश के चलते अमड़ा आने वाली लाइन से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस उपकेंद्र से संचालित असना, करैत, डेढ़गांवा, ररूआ, जेवरी, धीना और विश्व बैंक फीडर से जुड़े 70 राजकीय नलकूपों के साथ ही सैकड़ों निजी नलकूपों की भी आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत कर्मियों ने पूरी रात प्रयास किया, लेकिन बारिश के चलते गड़बड़ी दूर नहीं कर पाए। बिजली नहीं रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी और पेयजल की समस्या से परेशान रहे। करीब 20 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। उपकेंद्र के जेई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बारिश के चलते आधा दर्जन इंसुलेटर व डिस्क जलने से मुख्य आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed