फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drone monitoring of villages

गांवों का ड्रोन से कि गई निगरानी

Sun, 12 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Drone monitoring of villages
डेहरी के मुड़ियार में ड्रोन से हो रही निगरानी। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे भी लगातार जुटा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे मंडल के संकेत एवं दूर संचार विभाग ने डेहरी के मुडियार गांव को गोद लिया है। अब इसी सुरक्षा और गांव वालों को मदद पहुंचाने में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को गांव में ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी शुरू की गई है।
विज्ञापन

सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता अनिल कुमार रजक ने बताया कि डेहरी अनुमंडल के मुड़ियार गांव में रेलकर्मियों ने बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों के बीच खाद्य पदार्थों की वितरण करते हुए लॉकडाउन के नियमों को शत प्रतिशत अनुपालन हेतु ड्रोन कैमरे से पूरे गांव की निगरानी शुरू कर दी है। गांव को सोडियम हाईपो क्लोराइड, ब्लीचिंग पाउडर तथा फॉगिंग मशीन की सहायता से युद्धस्तर पर कार्य कर सैनेटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। एडीएसटीई ने कहा कि हमारे मंडल रेलकर्मी वीरेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में तथा स्थानीय पुलिस - प्रशासन के सहयोग से लॉकडाउन के नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन कराने में ग्रामीणों ने भी भरपूर योगदान दिया है। ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उस गांव में अनावश्यक रूप से लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया। तथा कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के प्रति गंभीर भी दिखने लगे हैं। उस गांव में रेलकर्मियों ने पहले ही वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए घर - घर में मास्क और साबुन जैसे जरूरी संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं। ग्रामीणेें की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई है। रविवार को ड्रोन से निगरानी और खाद्यान्न वितरण के मौके पर एसएसई नरेंद्र प्रताप, अकोढी गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार, अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह, थाना प्रभारी अनिल कुमार, प्रमोद तिवारी, अविनाश कुमार, टुन्ना सिंह, राकेश कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, विजय पासवान, राजू गुप्ता, सुरेन्द्र साह, रवि कुमार, सोनू कुमार, सनोज चंद्रवंशी, मनोज चंदवंशी, धर्मेन्द्र शाह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed