फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   DRM pledged integrity to railway workers

डीआरएम ने दिलाई रेलकर्मियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा

Tue, 27 Oct 2020 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
DRM pledged integrity to railway workers
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल में %सतर्क भारत, समृद्ध भारत% के तहत सतर्कता सप्ताह की शुरूआत मंगलवार को हुई। अभियान के पहले दिन मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और इमानदारी की प्रतिज्ञा दिलाई। इसके पूर्व स्काउट गाइड की ओर स जागरूकता रैली निकाली गई। इसके डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर रवना किया।
विज्ञापन

डीआरएम ने राजेेश कुमार पांडेय ने ऑनलाइन माध्यम से मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति के लिए भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्रम में हमेशा सतर्क रहते हुए ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रह कर कार्य करने की प्रतिज्ञा दिलाई। कहा कि इमानदारी से ही देश और हमारा भला हो सकता है। इसके पूर्व डीआरएम ऑफिस से स्काउट गाइड के सदस्यों ने रैली निकाली। इसके माध्यम से लोगों को भ्रष्टाचार से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रथम राकेश कुमार रोशन,अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वितीय अतुल कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सहायका सुरक्षा आयुक्त एचएन राम रहे।संचालन वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अजीत कुमार ने किया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया तक विंडो ट्रोलिंग के माध्म से स्टेशन, ट्रैकों और पुलों का निरीक्षण किया। बाद में उन्होंने गया स्टेशन पर पहुंच कर कोचिंग डिपो, निर्माणाधीन मेमू शेड, स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद डीआरएम लगातार अपने इलाके का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विशेष ट्रेन से मंडल स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ डीआरएम राजेेेश कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया तक विंडो इंस्पेक्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों सुविधाओं की स्थिति, ट्रैकों, पुलों की स्थिति को देखा। गया स्टेशन पर पहुंच कर डीआरएम ने कोचिंग डिपो और निर्माणाधीन मेमू शेड की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशनों पर भ्रमण कर यात्री सुविधाओं की स्थिति को परखा और सर्कुलेटिंग एरिया को देखा। उन्होंने मानपुर स्टेशन पर विभिन्न यात्री सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक सुधांशु रंजन, वरीय मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता बीके यादव, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (समाडि) गौरव कुमार,वरीय मंडल अभियंता द्वितीय अभिषेक साव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed