फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Drivers who are not offered helmets roses

हेलमेट न लगाने वाले चालकों को पेश किए गुलाब के फूल

Sun, 03 Jan 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 03 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Drivers who are not offered helmets roses
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एआरटीओ ने गांधीगिरी शुरू की है। शनिवार को एनसीसी के कैडटों के साथ नगर में जीटी रोड पर दिन भर अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसके तहत बगैर हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालकों को रोका और उन्हें बगैर कुछ कहे गुलाब का फूल दिया। यही नहीं बाद में हाथ जोड़ कर आगे से हेलमेट पहनने के लिए विनती की।

दोपहर बारह बजे एआरटीओ आरएस यादव नगर में पहुंचे। इलाहाबाद बैंक की शाखा के सामने एनसीसी के 91 यूपी बटालियन के कैडेटों को लेकर हेलमेट पहने बगैर वाहन चलाने वालों को रोकना शुरू किया।
विज्ञापन


कैडेटों के साथ अधिकारी के वाहन रोकने पर पहले तो चालक भौचक रह गए लेकिन एआरटीओ ने बगैर कुछ कहे जेब से गुलाब का फूल निकाल कर चालक को दिया।

यही नहीं चालक के सामने हाथ जोड़ कर उनसे आइंदा हेलमेट पहन कर चलने की विनती की। इस पर वाहन चला रहे चालक शर्मिदा हो गए और आइंदा हेलमेट पहन कर चलने की कसम खायी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक अभियान चलाकर करीब चार से पांच सौ लोगों केा फूल दिया गया। एनसीसी कैडेटों ने भी गुजर रहे वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर चलने की विनती की।

यही नहीं जो हेलमेट लगाकर चल रहे थे उनका धन्यवाद भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed