{"_id":"3ee71cd38ca84cff6d0185c6bbcaf1dd","slug":"drivers-demonstrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली के विरोध में चालकों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली के विरोध में चालकों का प्रदर्शन
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन के डिपो से तेल की घटतौली और टैंकर
विज्ञापन
चालकों को बैठने का स्थान न होने के विरोध में गुरुवार को दोपहर में चालकों
ने प्रदश्रन किया।
टैंकर चालकों के प्रदर्शन से दो घंटे तक डिपो से तेल निकासी ठप रहा। बाद में डिपो के टर्मिनल प्रबंधक और अलीनगर थानाध्यक्ष ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
इंडियन आयल के बरौनी कानपुर पाइप लाइन पर अलीनगर में डिपो बना है। यहां से पूरे पूर्वांचल में तेल की आपूर्ति होती है। डिपो से प्रतिदिन चार से पांच सौ टैंकर तेल निकाला जाता है।
गुरुवार को टैंकर में तेल भरा जा रहा था। इसी बीच दोपहर एक बजे एक चालक ने घटतौली की शिकायत कर हो हल्ला मचाने लगा। जब तेल की नापी की गई तो टैंकर में तेल कम मिला।
इस पर चालक एकजुट होकर हो हल्ला मचाने लगे। टैंकर यूनियन के उपाध्यक्ष मोहम्मद यासीन उर्फ डब्बल के नेतृत्व में चालकों ने डिपो के समीप ही रोड पर चक्का जाम कर दिया।
चालकों ने आरोप लगाया कि टैंकर में तेल देने में मनमानी की जा रही है। प्रतिदिन एक हजार चालक और खलासी यहां आते हैं लेकिन उनके बैठने के िलिए छायादार स्थान भी नहीं है।
धूप में खड़े होने की वजह से अक्सर चालक और खलासी बीमार हो जाते हैं। टैंकर में निर्धारित मात्रा से कम तेल दिए जाने की वजह से अक्सर ही चालकों की डांट खानी पड़ती है।
चालकों पर तेल चोरी का आरोप लगता है। चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो और बड़ाआंदोलन किया जाएगा। चालकों की हड़ताल की वजह से तीन बजे तक तेल निकासी ठप रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पुनीत परिहार ने चालकों और खलासियों को समझाया।
और टर्मिनल प्रबंधक से वार्ता करायी। टर्मिनल प्रबंधक एपी राव ने आश्वासन दिया कि घटतौली की जांच करायी जाएगी।