{"_id":"5ec16fbb8ebc3e90a24a6e65","slug":"driver-dies-due-to-overturning-of-car-two-injured-chandauli-news-vns525413068","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार पलटने से चालक की जान गई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार पलटने से चालक की जान गई, दो घायल
विज्ञापन
सकलडीहा-चंदौली मार्ग पर पलटी कार।
- फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के प्रतिमा पेट्रोल के समीप चंदौली सकलडीहा मार्ग पर रविवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार की कार पलटने से मौके पर चालक शशांक सिंह (40) की मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जिला अस्पताल भेजा। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार के डेहरी आन सोन अंतर्गत न्यू डिलिया निवासी शशांक सिंह (45), अभिषेक सिंह (40) और रंजन शर्मा (41) अपने साथी को छोड़ने सैदपुर आए थे और वापस लौट रहे थे। शाम चार बजे कार सकलडीहा चंदौली रोड पर एक पेट्रेेल पंप के समीप कार बेकाबू होकर पलट गई। तेज रफ्तार कार रास्ते पर गड्ढा होने की वजह से बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में कार चला रहे शशांक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने कार को सीधा कर सभी को बाहर निकाला। लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जबकि घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इस संबंध में कोतवाल सतेन्द्र यादव ने बताया तेज रफ्तार के कारण कार पलटी गई, जिसमें चालक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चंद्रप्रभा नदी में डूबने से वृद्ध की मौत
बबुरी। स्थानीय थाना के गोगहरा गांव में शनिवार की शाम गांव निवासी वृद्ध की चंद्रप्रभा नदी में डूबने से मौत हो गई। रविवार की सुबह वृद्ध का शव उतराया मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत के बाद परिवार वालों में कोहराम की स्थिति रही।
विज्ञापन
गोगहरा गांव निवासी रामराज यादव (65) शनिवार की शाम शौच के लिए गांव के सिवान की तरफ गए थे। देर शाम तक रामराज यादव के घर वापस न आने पर घर वालो को चिंता हुई और खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चला। इस बीच रविवार की सुबह ग्रामीण चंद्रप्रभा नदी के किनारे घूमने निकले तो तट पर बुजुर्ग का शव नदी के पानी में उतराया मिला। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर परिवा में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।