{"_id":"5ec515708ebc3e9041595112","slug":"driver-dies-after-being-hit-by-truck-chandauli-news-vns525778353","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से चालक की मौत
विज्ञापन
बबुरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा में मंगलवार की देर रात खराब ट्रक को ठीक करते समय ट्रक के अचानक स्टार्ट हो जाने के कारण चालक उसकी चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजस्थान के अलवर का निवासी ट्रक चालक शाहून खान (40) सीमेंट की चादर से लदा ट्रक लेकर दुकानदारों के यहां उतारने आया था। ग्रामीणों के मुताबिक दिन में एक दुकानदार के पास सीमेंट की चादर उतारते समय उसके ट्रक में कुछ खराबी आ गई। इस पर उसने अपने भाई मुबीन को फोन कर समस्या से अवगत कराया। भाई ने फोन पर ही उसे ट्रक स्टार्ट करने का एक तरीका बताया। इस तरीके से उसने ट्रक को मरम्मत कर स्टार्ट कर लिया। इसके बाद शाहून जब ट्रक को स्टार्ट करने लगा तो फिर ट्रक स्टार्ट नहीं हो पाया। इसपर वह नीचे उतरकर ट्रक के चक्कों को चेक करने लगा। इसी दौरान ट्रक अचानक स्टार्ट हो गया। गियर में होने के कारण ट्रक चल पड़ा जिससे वह ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के बडे़ भाई मुबीन खान ने बताया कि मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक पर ही अपने परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।